दो कुख्यात अपराधी को अवैध हथियार के साथ किया गिरफ्तार।

पूर्णिया – अपराध की योजना बना रहे दो कुख्यात हिस्ट्रीशीटर अपराधियों को गिरफ्तार कर पूर्णिया पुलिस ने जेल भेज दिया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से दो देशी कट्टा, पांच जिंदा कारतूस, घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन पुलिस ने जब्त किया है। एसपी दयाशंकर ने प्रेसवार्ता कर घटना की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा की आगामी पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए सभी थानाध्यक्षों को अपराधियों के गिरफ्तारी और सघन वाहन चेकिंग करने का निर्देश दिया गया है। इसी क्रम में लंबित कांडों के उद्भेदन अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों को भी निर्देश दिया है। एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि 4 कांडों के फरार कुख्यात 50 हजार का इनामी अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने वाला है। इस सूचना के आधार पर धमदाहा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और एसटीएफ की टीम का गठन किया गया।

संयुक्त रूप से छापेमारी के क्रम में मौजमपट्टी सिसवा कच्ची तीनमूहानी सड़क के पास से दोनों अपराधियों को पुलिस ने हथियार के साथ धर दबोचा। अपराधियों से पूछताछ करने पर दोनों ने अपना नाम भूषण यादव और अखिलेश यादव बताया।

पुलिस ने तलाशी के दौरान अपराधी भूषण यादव के कमर से एक देशी कट्टा दो जिंदा कारतूस और अखिलेश यादव के पास से एक कट्टा और तीन कारतूस बरामद किया है। इन दोनों अपराधियों पर कई संगीन  मामले दर्ज हैं। एसपी ने कहा कि सौरव साहिल पिता ब्रजकिशोर किशोर यादव उर्फ बुच्चन यादव के पिता के स्कार्पियो पर भी इन दोनों के द्वारा गोली चलाने और बम फेंकने का मामला दर्ज है, जिसमें संलिप्तता स्वीकार की है। फिलहाल दोनों अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *