जिले में ऑक्सीजन सिलेंडर का हैं भंडारण ,अफवाहों पर ना दे ध्यान, जिलाधिकारी समस्तीपुर।

समस्तीपुर जिले के सरकारी व निजी अस्पतालों में इलाजरत संक्रमित मरीजों के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर का भंडारण कर लिया गया है।समाहरणालय सभाकक्ष में मीडिया को जानकारी देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि शहर के एक निजी ऐजेंसी को अस्पताल में ऑक्सीजन सिलेंडर सप्लाई की जिम्मेदारी दी गई है। इसके लिए पहले से स्टॉक तैयार कर लिया गया है। सरकारी व निजी अस्पतालों में मेडिकल ऑक्सीजन की उपलब्धता को लेकर एक अलग कोषांग का गठन किया है। जिला प्रशासन की ओर से इसकी मॉनीटरिग की जा रही है। सरकारी अस्पतालों एवं डीसीएचसी के लिए नोडल पदाधिकारी प्रतिनियुक्त किए गए हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल जिले में मेडिकल ऑक्सीजन सिलेंडर की कोई कमी नहीं है।

सभी अस्पतालों में चिकित्सकों की संख्या भी पर्याप्त है जिलाधिकारी ने कहा कि गलत अफवाह फैलाने वालों पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।वही पुलिस अधीक्षक मानवजीत सिंह ढिल्लो ने बताया कि कोविड- 19 गाइड लाइन के अनुपालन में पुलिस पदाधिकारी तत्परता से कार्य कर रहे हैं। मरीजों की सहायता के लिए डीसीएचसी में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। आक्सिजन सिलेंडर ट्रांसपोर्ट के लिए एक अलग टीम तैयार की गई है। इसके अलावे कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। गाइड लाइन के अनुपालन, मास्क व शारीरिक दूरी के लिए प्रेरित किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कार्य के दौरान पुलिस पदाधिकारियों को संक्रमित होने का खतरा रहता है। इसके लिए एक कोषांग गठित गई है। वर्तमान में छह पुलिस कर्मी संक्रमित हैं। उनके लिए अलग व्यवस्था की गई है।जिले में मेडिकल सिलेंडर की उपलब्धता
स्मॉल सिलेंडर : 200
बड़े सिलेंडर : 177
पाइप लाइन बेड : 58
आक्सीजन कॉसेंन्टेटर : 80

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *