न्यूज बिहार बेगूसराय भारत

राजद प्रखंड अध्यक्ष ने सांगठनिक चुनाव पर उठाए सवाल , विधायक पर लगाया आरोप।

 

विनोद शर्मा की रिपोर्ट।
छौड़ाही (बेगूसराय) : इन दिनों राष्ट्रीय जनता दल के पंचायत से लेकर प्रदेश तक का सांगठनिक चुनाव चल रहा है। इसके तहत मंझौल अनुमंडल के चेरिया बरियारपुर एवं खोदावंदपुर प्रखंड में प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव हो चुका है। अब छौड़ाही प्रखंड का चुनाव होना है। लेकिन राजद के प्रखंड अध्यक्ष उमेश यादव ने प्रदेश अध्यक्ष एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी को आवेदन देकर  चेरियाबरियारपुर के राजद विधायक द्वारा कागज पर ही चुनाव कराने का गंभीर आरोप लगा दिया है।
 छौड़ाही प्रखंड राजद अध्यक्ष उमेश यादव ने पार्टी के पदाधिकारियों को दिए आवेदन में कहा है कि पंचायत एवं प्रखंड राजद अध्यक्ष का चुनाव होने जा रहा है। लेकिन चेरिया बरियारपुर विधानसभा क्षेत्र के राजद विधायक राजवंशी महतो कागज पर ही सभी पदों का चुनाव करवाना चाह रहे हैं। जबकि नियमानुसार पार्टी के सदस्यों द्वारा विधिवत बैठक आयोजित कर पंचायत अध्यक्ष एवं प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव होना चाहिए। विधायक महोदय अपनी दबंगता से कागज पर ही चुनाव करवा रहे हैं।

आवेदन में कहा गया है कि इस बात की लिखित शिकायत संगठन के जिला निर्वाचन पदाधिकारी विधायक रणवजय साहू को भी दिया गया था। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं किया गया। जिस कारण पार्टी के सक्रिय सदस्यों में काफी आक्रोश है।
राजद प्रखंड अध्यक्ष ने राजद प्रदेश अध्यक्ष से निर्धारित स्थल पर पार्टी सदस्यों की बैठक बुला पंचायत से लेकर प्रखंड राजद अध्यक्ष तक का चुनाव करवाने की मांग की है।

 4,913 total views,  2 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *