संजय भारती
समस्तीपुर। 140 हसनपुर विधानसभा के राजद के पूर्व विधायक सुनील कुमार पुष्पम ने कहा कि बिहार महाजंगलराज के दौर से गुजर रहा है। उन्होंने कहा बिहार के लोग अब अपराधियों के रहमोकरम पर है। बिहार की डबल इंजन की सरकार में अपराधियों के हौसले इस कदर बुंलद है कि आम लोगों की बात तो दूर अब पुलिस वाले भी सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं। श्री पुष्पम ने कहा बीते दिनों बिहार में अपराधियों के पुलिस वाले की हत्या किया जाना इस बात को दर्शाता है कि इस महाजंगलराज में वो भी सुरक्षित नहीं हैं।
जिनके कंधों पर आम लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा जिस राज्य में पुलिस वाले ही सुरक्षित नहीं रहेगें तो उस राज्य की जनता कैसे सुरक्षित रह सकते हैं? पुष्पम ने कहा बिहार के लोगों को यहां सोचने पर मजबूर कर दिया है कि अब बिहार के लोगों को अपराधियों के रहमोकरम पर जिन्दा रहना है। उन्होंने कहा बिहार में जिस तरीके से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी का इकबाल समाप्त हो गया है, उसी तरह पुलिस का भी इकबाल समाप्त हो गया है।
यहाँ के अपराधियों के अंदर शासन और प्रशासन का खौफ नहीं है, यही वजह है कि अपराधी बिहार में बेखौफ होकर आपराधिक वारदात को अंजाम दे रहे हैं तो वहीं शासन प्रशासन मौन साधे बैठी हुई है और एनडीए सरकार सुशासन की राग अलापने में मस्त नजर आ रही है। सुनील पुष्पम ने कहा जो सरकार अपने जनता और पुलिस की सुरक्षा को लेकर गम्भीर नहीं हैं तो उन्हें एक पल भी सत्ता में बने रहने का कोई हक नहीं है। उन्होंने कहा बीजेपी-नीतीश और अपराधियों के गठजोड़ से संचालित एनडीए सरकार में घटित विगत कुछ दिनों की केवल और केवल चंद आपराधिक घटनाएं को लेकर माननीय प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने उजागर किये हैं। श्री पुष्पम ने कहा इस बार के बिहार विधानसभा चुनाव में जनता एनडीए सरकार को मुंह तोड़ जवाब देते हुए बिहार की जनता माननीय तेजस्वी यादव जी को मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं।
Leave a Reply