दिवंगत युवा व्यवसायी मोनू की पहली पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

रोसड़ा शहर के चर्चित दिवंगत युवा व्यवसायी रौनित विजय उर्फ मोनू की पहली पुण्यतिथि पर गुरुवार को स्थानीय महाराजा रिसॉर्ट के सभागार में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों ने उनके व्यक्तित्व व सामाजिक सरोकारों को याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सभा को संबोधित करते हुए पत्रकार ऋषि सिंह ने कहा कि मोनू मिलनसार और मृदुभाषी व्यक्तित्व के धनी थे।

किसी भी सामाजिक कार्य में वे बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे और जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। उनके असमय निधन से समाज और उनके मित्रों को अपूरणीय क्षति हुई है। उनकी यादें हमेशा लोगों के बीच जीवित रहेंगी। इस अवसर पर दिवंगत व्यवसायी मोनू के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। वहीं मृत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की गई।

श्रद्धांजलि सभा में व्यवसायी मोहन साह, रोहित सिंह, रविन्द्र ठाकुर, मुकेश कुमार, प्रवीण कुमार मिश्रा, मोनू कुमार, आशीष राजा, श्याम कुमार सन्नी, रामानुज कुमार, अनिकेत गामी, अमन कुमार, रामबाबू साह आदि मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *