


रोसड़ा स्थानीय बालिका उच्च विद्यालय, रोसड़ा में शुक्रवार को छात्राओं के बीच जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रोसड़ा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार सिन्हा ने की। इस दौरान छात्राओं को साइबर ठगी, महिला सुरक्षा, नशा-मुक्ति, तथा सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई।एसडीपीओ श्री सिन्हा ने कहा कि तेजी से डिजिटल होते समाज में साइबर अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में छात्राओं को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, लिंक, ओटीपी शेयरिंग जैसी गतिविधियों से सतर्क रहना चाहिए।
और अपने माता पिता एवं सगे संबंधी को भी जानकारी दें साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दूरी बनाने, निजी जानकारी साझा न करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत पुलिस को सूचना देने की सलाह दी।

वही रोसड़ा थाना के अपर थाना अध्यक्ष सुभाष चंद्र मंडल ने नशा-मुक्ति पर संबोधित करते हुए ने युवाओं में बढ़ते नशे के दुष्परिणामों पर चिंता व्यक्त की और कहा कि नशा न केवल स्वास्थ्य बल्कि परिवार और समाज के लिए भी गंभीर खतरा बनता जा रहा है। आज हमारे समाज में युवा पीढ़ी नशे का आदि होते जा रहा है जैसे शराब गांजा अफीम जैसे अन्य नसों का शिकार हो गया है जिससे समाज में बेरोजगारी बढ़ते जा रहा है जिससे अपराध भी बढ़ रहा है । छात्राओं से नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने की अपील की गई।

रोसड़ा थाना के एसआई मधुबाला कुमारी ने
महिला सुरक्षा पर बोलते हुए उन्होंने छात्राओं को आत्मरक्षा के मूलभूत उपायों, हेल्पलाइन नंबरों तथा कानून के प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जागरूकता ही सुरक्षा की पहली सीढ़ी है।


पीटीसी अनीश कुमार कुमार ने सोशल मीडिया के बारे में छात्राओं से साझा करते हुए बताया कि आज के युग में सोशल मीडिया पर ज्यादा समय ना बिताते हुए किताबों में मन लगाए जिससे आपकी राइटिंग पावर बढ़ेगी साथ सोशल मीडिया से अक्सर लोग तनाव महसूस करते हैं इसीलिए सोशल मीडिया से दूरी बना कर रखें


कार्यक्रम में रोसड़ा अपर थानाध्यक्ष सुभाष चंद्र मंडल, एसआई मधुबाला कुमारी, तथा पीटीसी अनीश कुमार भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने अपने-अपने स्तर से छात्राओं को आवश्यक सावधानियों और कानूनी जानकारियों से अवगत कराया।कार्यक्रम की शुरुआत छात्राओं द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत से हुई, जिसने उपस्थित जनों का मन मोह लिया। इसके बाद विद्यालय परिवार ने अतिथियों को पाग ,चादर,माला देकर सम्मानित किया।विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्राओं को न केवल जागरूक बनाते हैं बल्कि आत्मविश्वास भी बढ़ाते हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राएँ, शिक्षक-शिक्षिकाएँ उपस्थित थे।



![]()












Leave a Reply