महाराजा अहिवरण की जयंती पर रोसड़ा में निकली भव्य शोभा यात्रा

रोसड़ा वरनवाल समाज की ओर से अपने आदि पुरुष महाराजा अहिवरण की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को रोसड़ा शहर में भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। इस शोभा यात्रा में समाज के पुरुष, महिलाएं और बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए। यात्रा के दौरान पूरे शहर में उत्सव का माहौल देखने को मिला।शोभा यात्रा की शुरुआत रोसड़ा बाजार स्थित अहिवरण विवाह भवन से हुई। यह यात्रा गुदरी बाजार, महावीर चौक और टावर चौक होते हुए शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरती हुई आगे बढ़ी।

यात्रा में शामिल लोगों ने महाराजा अहिवरण के चित्र और झंडे के साथ जयघोष करते हुए समाज की एकता और सांस्कृतिक विरासत का संदेश दिया।इस कार्यक्रम में रोसड़ा वरनवाल संघ के संस्थापक सदस्य विनोद देव, संघ अध्यक्ष संजय कुमार पप्पू, जगदीश प्रसाद, सुजीत वर्णवाल, आशीष वरनवाल, विजय निराला, मनोज साहिल सहित समाज के कई वरिष्ठ सदस्य और पदाधिकारी मौजूद रहे। 

वहीं महिला संघ की ओर से नीलम देवी, सरिता, मीना, प्रियंका समेत बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चों ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया।शोभा यात्रा के दौरान शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। समाज के लोगों ने बताया कि महाराजा अहिवरण की जयंती मनाने का उद्देश्य नई पीढ़ी को अपने इतिहास, संस्कार और समाज की एकता से जोड़ना है। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *