रोसड़ा अनुमंडलीय अस्पताल में उपाधीक्षक के स्थानांतरण पर विदाई सह सम्मान, नए उपाधीक्षक का हुआ स्वागत।

रोसड़ा अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक राणा विश्व विजय के स्थानांतरण के अवसर पर अस्पताल परिसर में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों एवं कर्मचारियों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए भावभीनी विदाई दी।स्वास्थ्य कर्मियों ने कहा कि राणा विश्व विजय के कार्यकाल में अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार हुआ तथा मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में कई सकारात्मक पहल की गईं। उनके नेतृत्व में अस्पताल में अनुशासन, पारदर्शिता और कार्यसंस्कृति को मजबूती मिली। सभी कर्मियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य एवं नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं।

वहीं राणा विश्व विजय के स्थानांतरण के बाद डॉ. मनीष कुमार सर्जन को अनुमंडलीय अस्पताल रोसड़ा का नया उपाधीक्षक नियुक्त किया गया है। पदभार ग्रहण करने के उपरांत अस्पताल के चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

 

अपने स्वागत समारोह के दौरान डॉ. मनीष कुमार ने कहा कि वे अस्पताल में उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग कर मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने का हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने टीमवर्क पर जोर देते हुए कहा कि सभी स्वास्थ्य कर्मियों के सहयोग से अस्पताल की सेवाओं को और सुदृढ़ किया जाएगा।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने आशा व्यक्त की कि नए उपाधीक्षक के नेतृत्व में अनुमंडलीय अस्पताल रोसड़ा की स्वास्थ्य सेवाएं नई ऊंचाइयों को छुएंगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *