रुसेरा घाट रेलवे स्टेशन पर पार्किंग सेवा का शुभारंभ, विधिवत पूजा-अर्चना के साथ शुरू हुआ संचालन।

रोसड़ा (समस्तीपुर): स्थानीय रुसेरा घाट रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए पार्किंग स्टैंड का विधिवत शुभारंभ किया गया। सोमवार को स्टेशन परिसर में पार्किंग संचालन शुरू करने से पहले संचालक और कर्मियों द्वारा पूजा-अर्चना की गई, जिसमें स्थानीय लोगों और कर्मियों ने हिस्सा लिया।

मिली जानकारी के अनुसार, रेलवे विभाग द्वारा स्टेशन परिसर में ई-रिक्शा, टोटो, मोटरसाइकिल, साइकिल और चार पहिया वाहनों के व्यवस्थित ठहराव के लिए टेंडर निकाला गया था। इस निविदा को मोन इंटर प्राइजेज ने प्राप्त किया है। और संचालन के लिए मिक्सड पार्किंग स्टैंड को दिया गया है।

अब स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को अपने वाहनों की सुरक्षा के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।
​निर्धारित सरकारी दरें (प्रति 12 घंटे के लिए):
​पार्किंग के लिए रेलवे द्वारा निर्धारित सरकारी दरें लागू कर दी गई हैं, जो इस प्रकार हैं:
​साइकिल: ₹5
​मोटरसाइकिल/स्कूटर: ₹10
​टेंपो/ई-रिक्शा/टोटो: ₹10
​हेलमेट सुरक्षा: ₹5
​मोटर कार/टैक्सी: ₹20

इस अवसर पर हन्नी कुमार, सावन कुमार, कल्लू कुमार, राजा कुमार और राजा पासवान,सन्नी कुमार सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे। पार्किंग स्टैंड शुरू होने से स्टेशन परिसर में बेतरतीब खड़े होने वाले वाहनों से मुक्ति मिलेगी और यातायात व्यवस्था भी सुदृढ़ होगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *