रोसड़ा उपमंडल कारा में पुलिस की विशेष छापेमारी, कैदियों के सामानों की हुई सघन तलाशी।

रोसड़ा (समस्तीपुर): पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार बिहार के सभी कारागारों में चलाए जा रहे विशेष छापेमारी अभियान के तहत शुक्रवार को रोसड़ा उपमंडल कारा में हड़कंप मच गया। रोसड़ा डीएसपी संजय कुमार सिन्हा के नेतृत्व में पुलिस बल ने जेल के भीतर सघन तलाशी अभियान चलाया।

तलाशी से मचा हड़कंप
​अभियान के दौरान जेल के प्रत्येक वार्ड, कैदियों के पास मौजूद सामानों और जेल परिसर के कोने-कोने की विधिवत तलाशी ली गई। अचानक हुई इस कार्रवाई से कैदियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। हालांकि, काफी देर तक चली इस जांच के बाद जेल प्रशासन और पुलिस टीम को कोई भी आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ।

सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
​डीएसपी संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि यह छापेमारी नियमित सुरक्षा जांच और मुख्यालय के दिशा-निर्देशों का हिस्सा थी। इसका मुख्य उद्देश्य जेल के भीतर किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाना और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करना है।

अभियान में शामिल अधिकारी
​इस विशेष छापेमारी दल में रोसड़ा उपकारा अधीक्षक अरविंद कुमार साह और सहायक अधीक्षक अभिनंदन कुमार के साथ रोसड़ा थाना के कई पुलिस अधिकारी शामिल थे, जिनमें:
​अपर थानाध्यक्ष सुभाष चन्द्र मंडल
​एसआई अनीश कुमार
​एसआई मधुबाला भारती
​एएसआई जितेन्द्र कुमार महतो,पीएसआई मनीषा कुमारी,​एएसआई लखन प्रसाद एवं भारी संख्या में पुलिस बल।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *