


रोसड़ा/समस्तीपुर: राष्ट्रीय लोक मोर्चा की सांगठनिक मजबूती को लेकर आज रोसड़ा के डाकबंगला चौक पर एक महत्वपूर्ण बैठक सह चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। इस चुनाव में सर्वसम्मति से कृष्णदेव महतो को लगातार दूसरी बार रोसड़ा का प्रखंड अध्यक्ष चुना गया है।
यह पूरी चुनाव प्रक्रिया राष्ट्रीय लोक मोर्चा के समस्तीपुर जिला संयोजक निशांत सिंह कुशवाहा और चुनाव पर्यवेक्षक सह रोसड़ा प्रभारी कमलेश कुशवाहा के नेतृत्व और देखरेख में लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न कराई गई।

प्रमाण पत्र सौंपकर दी गई नई जिम्मेदारी
चुनाव की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिला संयोजक निशांत सिंह कुशवाहा ने नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष कृष्णदेव महतो को निर्वाचन का सर्टिफिकेट सौंपा और उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान नेताओं ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन धरातल पर और अधिक मजबूत होगा।

पार्टी सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा के हाथों को मजबूत करना ही मुख्य लक्ष्य”
लगातार दूसरी बार रोसड़ा प्रखंड अध्यक्ष की कमान मिलने पर कृष्णदेव महतो ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपनी प्राथमिकताओं को साझा करते हुए कहा कि
”मुझ पर जो दोबारा भरोसा जताया गया है, मैं उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करूँगा। मेरा मुख्य लक्ष्य रोसड़ा प्रखंड के हर गांव और बूथ स्तर तक जाकर अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाना है, ताकि हमारे पार्टी सुप्रीमो का हाथ मजबूत हो सके और संगठन एक नई ऊंचाई पर पहुंचे।



मिठाई खिलाकर कार्यकर्ताओं ने जताया उत्साह, ये रहे मौजूद
कृष्णदेव महतो के दोबारा अध्यक्ष चुने जाने पर स्थानीय कार्यकर्ताओं और नेताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पक्ष में जमकर नारेबाजी की।



इस अवसर पर मुख्य रूप से रामकुमार महतो, किशोर महतो, रामप्रताप महतो, परमेश्वर राम, अरुण राम, सुरेश राम, ललित कुमार राम, रामबाबू राम, अनिल राम, सुरेश राम, प्रमोद राम, कैलाश भगत, राजेश शर्मा, सुजीत कुमार, राम प्रसाद ठाकुर समेत अन्य लोग उपस्थित थे। इसके अलावा क्षेत्र के कई गणमान्य लोग और भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।


![]()












Leave a Reply