पान दुकान में छापेमारी, 425 ग्राम गांजा जैसा मादक पदार्थ बरामद

ROSERA :- थाना क्षेत्र के जरही चोरवा पोखर के समीप स्थित एक गुमटीनुमा पान दुकान में दंडाधिकारी एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर 425 ग्राम गांजा जैसा मादक पदार्थ बरामद किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
दंडाधिकारी रोसड़ा की मौजूदगी में रोसड़ा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान जरही चोरवा पोखर के पास स्थित एक पान दुकान की तलाशी ली गई, जहां से 425 ग्राम गांजा जैसा मादक पदार्थ बरामद हुआ।मामले में पुलिस ने जरही निवासी रामकुमार पासवान उर्फ छोटू, पिता रामाकांत पासवान उर्फ लोलुहू को गिरफ्तार किया है।

बरामदगी के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया पूरी करते हुए जेल भेज दिया।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। 

उन्होंने लोगों से भी अपील की कि यदि कहीं नशीले पदार्थों के कारोबार की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।छापेमारी दल में नगर इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष लालबाबू कुमार, अपर थानाध्यक्ष सुभाष चंद्र मंडल, अनीश कुमार, मनीषा कुमारी, जितेंद्र कुमार सिंह सहित रोसड़ा थाना के अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *