भाजपा नेता राम सुमरन सिंह को किसान मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में हर्ष, दी बधाई।

समस्तीपुर: पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण वर्ग के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता राम सुमरन सिंह को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा, बिहार प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उनके मनोनयन की खबर मिलते ही प्रशिक्षण वर्ग में उपस्थित नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई।

इस विशेष अवसर पर उपस्थित सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राम सुमरन सिंह को फूलों का हार पहनाकर और मिठाई खिलाकर बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएँ दीं।
​कार्यकर्ताओं ने जताया नेतृत्व पर भरोसा
​बधाई देने के दौरान कार्यकर्ताओं और स्थानीय पदाधिकारियों ने कहा कि राम सुमरन सिंह को यह बड़ी जिम्मेदारी मिलने से पूरे बिहार, विशेषकर समस्तीपुर जिले के कार्यकर्ताओं का मान बढ़ा है।

राम सुमरन सिंह के कुशल और अनुभवी नेतृत्व में किसान मोर्चा बिहार प्रदेश में और अधिक सशक्त, संगठित एवं प्रभावी बनेगा। वे किसानों की समस्याओं को मजबूती से उठाने और संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का काम करेंगे।”
​इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता और जमीनी कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने नए प्रदेश अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *