रुसेरा घाट स्टेशन पर 13.5 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ युवक गिरफ्तार

समस्तीपुर रोसड़ा गुरुवार की रात रुसेरा घाट रेलवे स्टेशन पर रेल पुलिस ने जांच अभियान के दौरान 13.5 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार युवक लुधियाना से शराब खरीदकर अपने गांव में अधिक कीमत पर बेचने के उद्देश्य से ले जा रहा था।

जानकारी के अनुसार, रेल थाना हसनपुर के अपराध केंद्र रुसेरा घाट रेलवे स्टेशन पर प्रतिनियुक्ति प्रभारी सहायक अवर निरीक्षक श्रवण कुमार यादव यात्रियों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान लाल रंग का ट्रॉली बैग लेकर पहुंचे एक यात्री को जांच के लिए रोका गया। पुलिस को देखकर वह ट्रॉली बैग छोड़कर भागने लगा, लेकिन स्टेशन परिसर में ही उसे पकड़ लिया गया।पुलिस ने ट्रॉली बैग की तलाशी ली तो उसमें से कुल 13.5 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई।

गिरफ्तार युवक की तलाशी लेने पर उसके पास से एक मोबाइल फोन और 20 रुपये नकद भी बरामद किए गए।गिरफ्तार युवक की पहचान सिंघिया थाना क्षेत्र के करही गांव निवासी रणधीर सहनी के पुत्र रजनीकांत सहनी के रूप में हुई है।
इस संबंध में अपराध केंद्र रुसेरा घाट रेलवे स्टेशन पर प्रतिनियुक्ति श्रवण कुमार यादव के आवेदन पर रेल थाना हसनपुर में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *