पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज

रोसड़ा बाजार में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

गिरफ्तार युवक की पहचान बंगड़ा थाना क्षेत्र के कोठिया सरवरगंज निवासी स्वर्गीय अशोक शाह के पुत्र आयुष कुमार 20 वर्षीय के रूप में की गई है।शुक्रवार को पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध हथियार के साथ रोसड़ा बाजार क्षेत्र में घूम रहा है।

सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को धर दबोचा। तलाशी के दौरान उसके पास से एक पिस्टल बरामद हुई, जिसकी मैगजीन में एक जिंदा कारतूस लोड था।पुलिस ने बरामद हथियार और कारतूस को जब्त कर लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में युवक से हथियार रखने के संबंध में जानकारी जुटाई गई।

साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि उसने हथियार कहां से प्राप्त किया और उसका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था। पुलिस इस मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *