


ROSERA स्थित श्री श्री 108 देवनी बाबा स्थान में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते एक वर्ष के भीतर मंदिर परिसर में चोरी की यह चौथी घटना है। इस बार चोरों ने दान पेटी का ताला नहीं टूटने पर कटर से काटकर उसमें रखी करीब 8 से 10 हजार रुपये की राशि निकाल ली और फरार हो गए।मंदिर से जुड़े लोगों ने बताया कि इससे पहले भी दान पेटी का ताला तोड़कर चोरी की घटना हुई थी। उस समय रोसड़ा थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की गई थी।

साथ ही यह भी बताया गया था कि मंदिर एकांत स्थान पर होने के कारण यहां नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे पूजा-अर्चना के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी होती है। बावजूद इसके पुलिस की ओर से नियमित गश्ती या सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोई ठोस पहल नहीं की गई।लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से मंदिर प्रबंधन और श्रद्धालुओं में गहरा आक्रोश है। मंदिर विकास समिति के सदस्यों का कहना है कि पूर्व में आवेदन देने के बाद भी कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई, इसलिए इस बार थाना में आवेदन देने का कोई औचित्य नहीं दिखता। उनका आरोप है कि आवेदन देना केवल समय की बर्बादी साबित हो रहा है।

घटना को लेकर देवनी बाबा विकास समिति के अध्यक्ष सोनू मिश्रा, कोषाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार ‘गुड्डू’, सचिव राहुल कुमार मिश्रा समेत स्थानीय श्रद्धालु पप्पू मिश्र, अखिलेश मिश्र, दिनेश मिश्र, मिथिलेश मिश्र, डब्लू मिश्र, उमेश मिश्र, सुनील मिश्र, शिवेंद्र मिश्र, पिंटू मिश्र, कन्हैया मिश्र और धर्मकांत मिश्र सहित अन्य भक्तों ने चोरी की घटनाओं पर रोष जताते हुए मंदिर परिसर में नियमित पुलिस गश्ती, असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई तथा मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।









![]()












Leave a Reply