


समस्तीपुर रोसड़ा थाना क्षेत्र के भूनहा में हुई भीषण छिनतई की घटना का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। अपराधियों के पास से छीना गया सोने का मंगलसूत्र और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी पुलिस ने बरामद कर ली है।

बीती 14 अगस्त 2026 को समय करीब सुबह 11:00 बजे भूनहा में काले रंग की अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार अपराधियों ने पीड़िता प्रियंका कुमारी (पति श्रवण ठाकुर) के गले से करीब 07 ग्राम वजनी सोने का मंगलसूत्र छीन लिया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, रोसड़ा के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई थी। पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान और मानवीय इनपुट की मदद से अपराधियों की पहचान की और लगातार छापेमारी कर उन्हें धर दबोचा।

बादल कुमार (पिता: विनोद महतो), निवासी: मिर्जापुर, थाना: रोसड़ा, जिला: समस्तीपुर
संजीव कुमार (पिता: गोलो पासवान), निवासी: लालपुर चौक, थाना: रोसड़ा, जिला: समस्तीपुर
जब्ती एवं आपराधिक इतिहास:
पुलिस ने अभियुक्तों के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर 07 ग्राम सोने जैसा छीना गया मंगलसूत्र और घटना में प्रयुक्त काले रंग की अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पूछताछ में पता चला है कि यह गिरोह पहले भी रोसड़ा थाना क्षेत्र में छिनतई के कई मामलों (कांड सं० 339/26, 320/26, 233/26, 306/26) में संलिप्त रहा है।



इस सफल उद्भेदन में थानाध्यक्ष लालबाबू कुमार, पु०अ०नि० सुभाष चंद्र मंडल, अनीष कुमार, चंदन कुमार, नीरज कुमार, परि० पु०अ०नि० मनीषा भारती, कृति कुमारी एवं रोसड़ा थाना का सशस्त्र बल शामिल था। पुलिस फिलहाल मामले से जुड़े एक अन्य फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी और अन्य मामलों के छीने गए सामान की बरामदगी के लिए छापेमारी कर रही है।


![]()












Leave a Reply