रोसड़ा में शिक्षक सम्मान समारोह-2026 आयोजित: मो० शमशीर अहमद खाँ उत्कृष्ट शिक्षण कार्य को लेकर सम्मानित।

रोसड़ा (समस्तीपुर): शिक्षा विभाग एवं बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के तत्वावधान में प्रखंड संसाधन केंद्र, रोसड़ा (समस्तीपुर) द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह-2026 का आयोजन किया गया। भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस (शिक्षक दिवस) के शुभ अवसर पर 05 सितंबर 2026 को उत्कृष्ट शिक्षण कार्य के लिए शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस समारोह के दौरान उ०म०वि० मोतीपुर के शिक्षक मो० शमशीर अहमद खाँ को विद्यालय में उनके उत्कृष्ट शिक्षण कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। 

यह सम्मान उन्हें प्रखंड – रोसड़ा, जिला – समस्तीपुर के अंतर्गत उनके योगदान को सराहते हुए दिया गया।
​समारोह के अंत में उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। प्रशस्ति पत्र पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, रोसड़ा मनोज कुमार झा के द्वारा दिया गया

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *