160 करोड़ के पार पहुंची ‘हनुमान अंश’: सीएम योगी से मिली फिल्म की टीम, उत्तर प्रदेश में टैक्स-फ्री होने की उठी मांग।

फिल्म डिस्क :-
बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों एक छोटे बजट की फिल्म ने तहलका मचा दिया है। मात्र 2 करोड़ रुपये के बेहद छोटे बजट में बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने कमाई के मामले में सभी बड़ी हिंदी और रीजनल फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए ऐतिहासिक रिकॉर्ड बना डाला है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए 170 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन पार कर लिया है।
​इस ऐतिहासिक सफलता के बाद, फिल्म की पूरी टीम ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान फिल्म में नीम करोली बाबा की भूमिका निभाकर अपनी खास पहचान बनाने वाले अभिनेता शोभिनव और निर्देशक-निर्माता टीम विशेष रूप से मौजूद रही।

सीएम योगी से मुलाकात के बाद टैक्स-फ्री होने की चर्चा तेज
​मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फिल्म टीम की इस शिष्टाचार भेंट के बाद राजनीतिक और फिल्मी गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं कि क्या उत्तर प्रदेश सरकार इस फिल्म को राज्य में टैक्स-फ्री घोषित कर सकती है। फिल्म की शानदार सफलता और भारतीय संस्कृति से जुड़े इसके कथानक को देखते हुए यह कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही उत्तर प्रदेश सरकार इस संबंध में कोई बड़ा फैसला ले सकती है।

छोटे बजट की फिल्म ने रचे नए आयाम
​मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘हनुमान अंश’ ने जिस तरह से 2 करोड़ के मामूली निवेश पर 170 करोड़ से अधिक की कमाई की है, उसने यह साबित कर दिया है कि दर्शकों को दमदार कंटेंट और सांस्कृतिक रूप से जुड़ी कहानियां बेहद पसंद आ रही हैं। फिल्म में मुख्य भूमिकाओं के अलावा कलाकारों के शानदार अभिनय की चौतरफा प्रशंसा हो रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *