तीन दिवसीय शिविर में विभिन्न योजनाओं के लिए प्राप्त हुए 71 आवेदन।

ROSERA प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचायत समिति भवन में ‘विकसित भारत-समृद्ध बिहार सेवा संकल्प अभियान’ के तहत तीन दिवसीय सेवा सेतु शिविर ‘सरकार आपके द्वार’ का आयोजन किया गया। शिविर के माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। साथ ही योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन, निवेदन, प्रमाण पत्र एवं ई-केवाईसी जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।

प्रखंड विकास पदाधिकारी ममता कुमारी ने बताया कि तीन दिवसीय शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित योजनाओं के लिए लोगों ने आवेदन जमा किए। उन्होंने बताया कि जॉब कार्ड के लिए 25, सामाजिक सुरक्षा के लिए 7, लोहिया स्वच्छ बिहार योजना के लिए 10, खाद्य आपूर्ति विभाग के लिए 21, श्रम विभाग से संबंधित 3, राजस्व 4 तथा पंचायती राज विभाग के लिए 1 आवेदन प्राप्त हुआ।शिविर में पहुंचे लोगों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। 

अधिकारियों एवं कर्मियों ने लोगों को योजनाओं के लिए पात्रता, आवेदन प्रक्रिया तथा आवश्यक दस्तावेजों के संबंध में जानकारी दी। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत दिलाते हुए एक ही स्थान पर विभिन्न योजनाओं से संबंधित सेवाएं उपलब्ध कराना था।

बीडीओ ने कही कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए ऐसे शिविरों के माध्यम से लोगों को आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *