रेलवे ट्रैक किनारे मिला अज्ञात लड़की का शव, क्षेत्र में सनसनी

ROSERA थाना क्षेत्र के मब्बी के समीप रेलवे ट्रैक किनारे मंगलवार की रात एक अज्ञात लड़की का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद रोसड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया।

पहचान के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल में तीन दिनों तक रखा जाएगा शव

 

नगर इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि रेलवे ट्रैक किनारे मिले अज्ञात लड़की के शव की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। शव की पहचान कराने के लिए उसे समस्तीपुर सदर अस्पताल में तीन दिनों तक रखा जाएगा। 

पुलिस लड़की की पहचान करने के लिए आवश्यक प्रयास कर रही है।फिलहाल लड़की की पहचान नहीं होने के कारण उसकी मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *