दर्जनों मछुआरों ने अंचलाधिकारी को दिए आवेदन,जाने क्या है पुरी मामला।

राजकमल कुमार / रिपोर्टर ।

दर्जनों मछुआरो ने बेलदौर अंचला अधिकारी अमित कुमार को आवेदन देकर मछली बिक्री हेतु मछली बाजार की व्यवस्था को लेकर रविवार को करीब 8 बजे अंचला अधिकारी का घेराव किया। दिए गए आवेदन में वर्णित है कि मछुआ परिवार के जीवन यापन एवं बेलदौर बाजार के ग्रामीणों के बीच मछली बिक्री के लिए जगह का व्यवस्था को लेकर दर्जनों मछुआरों ने आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाया है।

वही हस्ताक्षर युक्त आवेदन मैं जिला परिषद प्रतिनिधि राजो सहनी, किशोर सहनी, विमल सहनी, शंभू सहनी, सुनील सहनी, अशोक सहनी, चंदन सहनी, कमलेश्वरी सहनी, रामभरोस सहनी समेत 2 दर्जन से अधिक व्यक्ति मछुआ हाट लगाने का मांग किया है। मालूम हो कि करीब 1 वर्ष पूर्व पूर्ण लॉउक डाउन लगने पर स्थानीय प्रशासन के द्वारा सब्जी बाजार एवं मछली बाजार को गांधी इंटर विद्यालय के खेल मैदान में लगाने का आदेश दिया।

तब से मछुआ ने मछली बाजार गांधी इंटर विद्यालय के खेल मैदान के समीप पीडब्ल्यूडी के समीप बाजार लगाकर मछली बेचने का कार्य करते थे। मछुआ का कहना है कि पीडब्ल्यूडी के समीप हम लोग जो मछली बाजार लगाया करते थे, उक्त प्रांगण में विद्यालय के छात्र-छात्रा एवं क्रिकेट खिलाड़ी उक्त स्थल पर मछली बेचने से मना कर रहा है। जिस कारण मछुआ का जीवन गुजर बसर पर असर पड़ रहा है।

जिसको लेकर दर्जनों मछुआ ने अंचला अधिकारी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाया है। इस संबंध में अंचला अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि आपकी समस्या को जल्द से जल्द दूर करने का प्रयास करेंगे। ताकि आप लोगों के गुजर बसर पर किसी भी तरह का परेशानी नहीं होगी ।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *