कलेक्शन कर लौट रहे युवक पर चाकू से हमला, आरोपी को पुलिस किया गिरफ्तार

रोसड़ा स्टेशन के पास 7 जुलाई की शाम कलेक्शन कर लौट रहे युवक पर चाकू से जानलेवा हमला हुआ। घायल युवक लक्ष्मीपुर निवासी हरदेव शर्मा का बेटा सुमन कुमार है। सुमन ने 8 जुलाई को रोसड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई।

सुमन ने बताया कि वह कलेक्शन का काम खत्म कर घर लौट रहा था। तभी स्टेशन के पास कुछ लोगों ने उसे घेर लिया और चाकू से हमला कर दिया। हमले में उसे गंभीर चोटें आईं।

घटना के बाद नगर इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष लालबाबू कुमार ने पुलिस टीम के साथ जांच शुरू की। जांच में लक्ष्मीपुर वार्ड 23 निवासी नागो शाह का बेटा विकास कुमार आरोपी पाया गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि सुमन पर हमला उसी वक्त हुआ जब वह कलेक्शन कर लौट रहा था। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस सतर्क है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *