


रोसड़ा प्रखंड अंतर्गत गोधरा वार्ड नंबर 1, रोसड़ा नगर परिषद समेत पूरे प्रखंड के विभिन्न स्थानों पर संत शिरोमणि रविदास की जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं समाजसेवियों ने भाग लिया।गोधरा वार्ड नंबर 1 में आयोजित जयंती समारोह की अध्यक्षता समाजसेवी एवं पूर्व मुखिया कृष्ण देव महतो ने की, जबकि कार्यक्रम का संचालन रणजीत राम द्वारा किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत संत शिरोमणि रविदास के तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं माल्यार्पण के साथ की गई। उपस्थित लोगों ने संत रविदास के विचारों को नमन करते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने संत रविदास के जीवन और विचारों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

https://www.sabkikhabar.net/2026/02/02/टभका-चौर-से-मिट्टी-में-छुप/


वक्ताओं ने कहा कि संत रविदास ने वंचित समाज में रहकर भी ज्ञान का प्रकाश फैलाया और समाज में समानता, भाईचारे एवं मानवता का संदेश दिया। वे एक शिक्षित और नशामुक्त समाज के प्रबल समर्थक थे और उन्होंने अपने विचारों से समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने का प्रयास किया।

https://www.sabkikhabar.net/2026/02/02/भाजपा-ग्रामीण-मंडल-रोसड़/


वक्ताओं ने कहा कि आज के समय में संत रविदास के बताए मार्ग पर चलने की सबसे अधिक आवश्यकता है। सभी को संकल्प लेना चाहिए कि उनके आदर्शों को अपनाते हुए एक शिक्षित, जागरूक एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में योगदान दें।


कार्यक्रम को शिक्षक नेता अशोक कुमार साहू, रामविलास पासवान, लक्ष्मी मलिक, रामसुंदर सदा, पप्पू कुमार राम सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया और संत रविदास के सामाजिक योगदान को याद किया।इस अवसर पर राजकुमार पासवान, शिव कुमार राम, राजकुमार राम, मुनेश्वर राम, पंकज राम, रामेश्वर राम सहित गोथरा ग्राम के समस्त ग्रामीण एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
![]()












Leave a Reply