छौड़ाही न्यूज पुलिस बिहार बेगूसराय भारत हमला

इलाज करा घर लौट रहे वृद्ध पुर्व मुखिया को पीटकर किया अधमरा। बाजितपुर बटराहा गांव की घटना।

बलवंत चौधरी  (बेगूसराय) : छौड़ाही ओपी क्षेत्र के बाजितपुर बटराहा गांव में इलाज करा कर घर लौट रहे एक वृद्ध पूर्व मुखिया को अकारण लाठी-डंडे से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया गया। घटना के संबंध में बाजितपुर निवासी 80 वर्षीय पुर्व मुखिया सीताराम दास ने छौड़ाही ओपी में आवेदन दे प्राथमिकी दर्ज कराया है। घायल सीताराम […]

Loading

कोरोना छौड़ाही नाका बंदी न्यूज प्रशासन बिहार बेगूसराय भारत मजदूर लॉक डाउन हेल्थ

छौड़ाही खोदाबंदपुर, बखरी गढ़पुरा में कोरोना ने दी दस्तक। सभी हैं प्रवासी कामगार, थे क्वांरटाईन सेंटर में भर्ती।

बलवंत चौधरी (बेगूसराय) : बेगूसराय जिले के कोरोना के प्रभाव से अब तक बचे रहे छौड़ाही, खोदाबंदपुर, बखरी, गढ़पुरा प्रखंड में भी कोरोना वायरस ने दस्तक दे दी है। छौड़ाही और खोदाबंदपुर प्रखंड में एक एक, बखरी में तीन तो गढ़पुरा प्रखंड में एक साथ चार व्यक्ति का कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाया गया है। […]

Loading

छौड़ाही न्यूज बिहार बेगूसराय भारत मजदूर लॉक डाउन सरकार

उस बेरहम शहर में अब ना रखेंगे कदम आज के बाद..। छौड़ाही पहुंचे प्रवासी कामगार कह रहे हां मैं अब जिंदा हूं। लॉकडाउन के कष्ट को याद कर सिहर जाते हैं कामगार।

बलवंत चौधरी (बेगूसराय) : दर्द भरे वह 42 दिन मौत से कम नहीं थीं। परदेश में कोरोना बिमारी के भय से कांपते हम लोगों को पेट की आग पल पल तरपा रही थी। लेकिन, अपनों के पास लौटने का हौंसला से थमी हुईं सांसें फिर चलने लगीं।  बुधवार को स्पेशल ट्रेन से लाए गए प्रवासी […]

Loading

कोरोना छौड़ाही न्यूज बरात बिहार बेगूसराय भारत लॉक डाउन हेल्थ

बाहर फंसे 61 लोगों को लाया गया छौड़ाही। 21 दिनों के लिए प्रखंड क्वारिंटाइन सेंटर में किया गया भर्ती।

बलवंत चौधरी (बेगूसराय) : कोरोनावायरस के चलते लगे लॉकडाउन के कारण छौड़ाही प्रखंड के लोग जहां तहां फस गए हैं। अब लोगों को रेस्क्यू कर छौड़ाही लाया जा रहा है। छौड़ाही प्रखंड के सैदपुर गांव के महिला बच्चे समेत 25 लोग बारात में शामिल होने उत्तर प्रदेश गए थे। जहां से वापस लौटने के दौरान […]

Loading

छौड़ाही जन वितरण प्रणाली पदाधिकारी बिहार बेगूसराय भारत राशन

बाजितपुर के डीलर लालो साह ने की घटतौली राशनकार्ड धारी दुकान के बाहर दे रहे धरना।

  बलवंत चौधरी (बेगूसराय) : जिलाधिकारी के सख्त आदेश एवं जिला स्तरीय टीम द्वारा जांच कराए जाने के बाद भी डीलरों द्वारा राशनकार्ड धारियों को देने वाले राशन में घटतौली करने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार  को भी प्रखंड के सहुुरी पंचायत के बाजितपुर के जन वितरण प्रणाली के डीलर […]

Loading

किसान कृषि विभाग छौड़ाही फसल बारिश बिहार बेगूसराय भारत मौसम

जोरदार बारिश से फसलों की तबाही। गेहूं फसल को सर्वाधिक नुकसान, दाने में है रहा अंकुरण।

बलवंत चौधरी (बेगूसराय) : बैशाख महिने में लगातार हो रही बारिश से खेतों में पककर तैयार फसलों की तबाही का मंजर साफ देखा जा सकता है। रविवार को भी मूसलाधार बारिश हुई। पहले से भींगे गेहूं की बाली से अंकुरण हो रहा है। रविवार की बारिश ने जिले के गेहूं की फसल को पूरी तरह […]

Loading

छौड़ाही पुलिस बिहार बेगूसराय भारत मुजफ्फरपुर लॉक डाउन हत्या

पिता और माता दिल्ली में करा रहे हैं इलाज एकलौते पुत्र की मुजफ्फरपुर में हो गई हत्या, मृतक था मुजफ्फरपुर बाइक शोरूम में कार्यरत। स्वजन का शोरूम के गार्ड पर हत्या का संदेह।

बलवंत चौधरी  (बेगूसराय) :  छौड़ाही ओपी क्षेत्र के अमारी पंचायत के चक्का निवासी आंगनवाड़ी सहायिका अपने पति के कैंसर का इलाज कराने दिल्ली गई। जहां लॉक डाउन के कारण दोनों फंसे हुए हैं। इधर मुजफ्फरपुर के यामाहा शोरूम में कार्यरत उनके इकलौते पुत्र की निर्मम हत्या कर शव को सकरा रेलवे स्टेशन के पास फेंक […]

Loading

कृषि विभाग छौड़ाही पदाधिकारी बिहार बेगूसराय भारत रिश्वत

छौड़ाही के कृषि समन्वयक ने 500 रुपये नहीं देने पर कर दिया किसान का आवेदक रिजेक्ट। किसान के आवेदन पर जिला कृषि पदाधिकारी ने बीएओ से तलब की जांच रिपोर्ट।

बलवंत चौधरी  (बेगूसराय) : छौड़ाही प्रखंड के मालपुर पंचायत के किसान से कृषि समन्वयक रंजीत रंजन द्वारा फसल सहायता योजना का लाभ लेने हेतु 500 रुपये घूस मांगे जाने एवं किसान द्वारा नहीं देने पर उनका आवेदन रिजेक्ट कर देने का मामला अब तूल पकड़ लिया है। किसान के आवेदन पर कार्रवाई करते हुए जिला […]

Loading