SAMASTIPUR Uncategorized

महिला की पीट पीटकर हत्या। चेरियाबरियारपुर थाना क्षेत्र के रामपुर घाट की घटना।

संवाददाता: बलवंत कुमार चौधरी (बेगूसराय)

 

पानी फेंकने के विवाद मे चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के रामपुर घाट गांव मे एक महिला की पीट पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक रामवरण दास की 60 वर्षीय पत्नी गुलाब देवी है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने रामपुरघाट पुल सड़क जाम कर हंगामा किया। पुलिस इंस्पेक्टर मंझौल विभा कुमारी के नेतृत्व में थाना पुलिस ने काफी देर लोगों को समझाने के बाद मामला शांत कराया।

घर में जमा पानी और कचरा फेंकने को ले उपजा था विवाद

चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के रामपुर घाट गांव में रामवरण दास और धर्मेंद्र चौधरी व चंदन सहनी का परिवार के बीच विवाद के कारण घटना हुई। रविवार की सुबह रामवरण दास के परिवार के सदस्य अपने घर में जमा बारिश के पानी और कचरे को फेंक रहे थे। कचरा धर्मेंद्र चौधरी के घर जाने पर दोनों परिवार के बीच विवाद हो गया। फिर दोनों पक्षों की ओर से मारपीट शुरू कर दी गई। इस बीच धर्मेंद्र चौधरी, चंदन और उनके परिजन ईंट-पत्थर चलाने लगे। हमले में पत्थर लगने से रामवरण दास की 60 वर्षीय पत्नी गुलाब देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गई। महिला के मौत के बाद गांव के लोग आक्रोशित हो गए। लोगों ने रामपुरघाट पुल सड़क पर जमकर हंगामा शुरू कर दिया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मशक्कत के बाद आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। पुलिस प्राथमिक दर्ज कर नामजद आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *