943 लीटर विदेशी शराब के साथ एक कारोबारी को किया गिरफ्तार।

सुभाष राम/  संवाददाता  / सहरसा ।
* उत्पाद विभाग की टीम ने 943 लीटर विदेशी के
साथ एक कारोबारी को किया गिरफ्तार।
सहरसा :-  बिहार में शराबबंदी होने के बाबजूद भी शराब तस्करी  रूकने का नाम नहीं ले रहा है वही  उत्पाद विभाग सहरसा की टीम ने   आज 943 लीटर विदेशी शराब के साथ एक कारोबारी दबोच लिया

ताजा मामला जिले के सोनवर्षा राज प्रखंड के विराटपुर गांव का है जहा सोमवार की देर रात्रि गुप्त सूचना पर झोपड़नुमा घर से 107 पेटी विदेशी शराब सहित एक कारोबारी को गिरफ्तार किया गया ।

उत्पाद इंस्पेक्टर संतोष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि विराटपुर गांव से 943 लीटर विदेशी शराब सहित  कारोबारी विवेक कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया है ।
उन्होने बताया कि उक्त सभी शराब अरुणाचल प्रदेश निर्मित ब्लू स्टाॅक ब्रांड की है ।उन्होने बताया कि बरामद शराब की कीमत लगभग दस लाख रूपये बताया जाता है ।

उन्होने बताया कि पकड़े गए शराब में 180 एमएल के 2892 पीस एवं 3.75 एमएल के 1128 पीस है जो 107 पेटी में बंद था ।
मौके पर  सहरसा उत्पाद इंस्पेक्टर संतोष कुमार श्रीवास्तव, सब इंस्पेक्टर मनोज कुमार राय, इंद्रमणि कुमार एवं  सशस्त्र पुलिस बल बड़ी संख्या में उपस्थित थे ।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *