परोड़िया पंचायत में सात निश्चय योजना से लेकर कई योजना में हुई धांधली, लोगों में आक्रोश व्याप्त, अधिकारी से जांच की मांग किया है।

नेहाल अहमद /हसनपुर :-

Samastipur :-   हसनपुर प्रखंड अंतर्गत परोड़िया पंचायत  में इन दिनों आम आवाम में योजनाओं को लेकर आक्रोश व्याप्त है पंचायत के मुखिया शीला देवी एवं उनके सहयोगी द्वारा पंचायत के कई योजनाएं जैसे मनरेगा योजना के तहत मिट्टी भराई सात निश्चय योजना के एवं हर घर नल का जल गली नाली जैसे कई योजनाओं में काफी  अनिमियतता क्या गया है जिसको लेकर परोड़िया पंचायत के जनताओ में आक्रोश व्याप्त है।

दर्जनों घर से ऊपर  जनताओं ने विभागीय अधिकारी को आवेदन देकर जांच की मांग की है। बताते चलें कि पंचायत के समाजसेवी महेश्वर यादव ने अनुमंडल पदाधिकारी को आवेदन देकर जांच की मांग किया है दी गई आवेदन में उन्होंने वर्णित किया है कि परोड़िया पंचायत के मुखिया शीला देवी एवं देवर सह पूर्व मुखिया महेश्वर यादव द्वारा पंचायत के कोई योजनाओं में  लूट खसोट किया है जिसकी सांक्ष भी उनके पास है।

साथ ही उन्होंने ये भी आवेदन में वर्णित किया है कि पंचायत में जितनी भी योजनाएं चलाई गई है किसी भी योजना का एस्टीमेट बहुत कहीं भी नहीं लगाया गया है जिसको लेकर लोगों में काफी आक्रोश है उन्होंने यह भी कहा कि अगर आला अधिकारी द्वारा जांच नहीं किया गया तो पंचायत के जनता हसनपुर प्रखंड कार्यालय या अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय के समक्ष अनशन धरना पर बैठेंगे।

परोड़िया पंचायत में ये पहली घटना नही है इससे पूर्व  में भी  वार्ड नंबर 13 के वार्ड सदस्य  मोहम्मद असलम एवं पंचायत सचिव मोहम्मद अजमत ने मुखिया शीला देवी के देवर महेश्वर यादव पर 12 लाख रुपया निकासी का आरोप लगाया था पैसा निकासी करने के बाद उनके वार्ड में काम नहीं किया गया था जिसको लेकर वार्ड सदस्य को नोटिस आया था वार्ड सदस्य अपने जमीन को गिरवी रखकर योजना का काम करवाया उसके बावजूद भी एमबी बुक को फाइनल करवाने के लिए कमीशन मांगा जा रहा था उस खबर को भी सबकी खबर आठों पहर प्रमुखता से लगाया था

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *