


रोसड़ा (समस्तीपुर): स्थानीय हरिवंश नारायण उच्च विद्यालय के प्रांगण में रविवार को बहुजन विकास मंच, रोसड़ा के सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। डॉ. बालो यादव की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती को ऐतिहासिक बनाने का निर्णय लिया गया।
राज उत्सव पैलेस में होगा मुख्य आयोजन
बैठक में सर्वसम्मति से यह तय किया गया कि इस वर्ष डॉ. अंबेडकर जयंती का भव्य आयोजन राज उत्सव पैलेस में किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

भव्य शोभा यात्रा का रूट निर्धारित
जयंती के अवसर पर एक विशाल मोटरसाइकिल शोभा यात्रा निकालने का भी निर्णय लिया गया है। कार्यक्रम की रूपरेखा इस प्रकार है:
एकत्रीकरण: 14 अप्रैल 9:00 बजे, जननायक कर्पूरी स्टेडियम।

शोभा यात्रा मार्ग: कर्पूरी स्टेडियम से शुरू होकर गांधी चौक, महावीर चौक, सिनेमा चौक और अंबेडकर चौक होते हुए कार्यक्रम स्थल तक जाएगी।




बैठक में ये रहे मौजूद
इस महत्वपूर्ण बैठक में क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से:अधिवक्ता राजेन्द्र सहनी,अधिवक्ता कपिलदेव सहनी,राजेश यादव (जिला पार्षद),प्रो. विनय कुमार पासवान,सुभाष पासवान , सुमित कुमार, रामदेव महतो,रोहित कुमार महतो , पप्पू राम और विजय विक्टर मांझी, मनीष रजक, रामनरेश ठाकुर ,मोहम्मद साहिल, दीपक मल्लिक इत्यादि लोग शामिल थे।
सभी सदस्यों ने क्षेत्र के बहुजन समाज और अंबेडकरवादियों से इस शोभा यात्रा और जयंती समारोह में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है।




![]()












Leave a Reply